{"_id":"63ee246d79fadc650004c2b6","slug":"1673-lakh-rupees-were-grabbed-in-the-name-of-getting-the-agency-of-electric-scooter-muzaffarnagar-news-c-14-1-120631-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: इलेक्ट्रिक स्कूटर की एजेंसी दिलाने के नाम पर 16.73 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: इलेक्ट्रिक स्कूटर की एजेंसी दिलाने के नाम पर 16.73 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
ओडिशा स्थित लायर बर्ड इलेक्ट्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेट के पदाधिकारियों पर लगाया गया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ओडिशा स्थित लायर बर्ड इलेक्ट्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेट के पदाधिकारियों के खिलाफ इलेक्ट्रिक स्कूटर की एजेंसी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीडि़त ने एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं।
गांधी कालोनी की मैसर्स गंभीर आटो मोबाइल्स के साझीदार रविंद्र सिंह ने नई मंडी कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया हैं। बताया कि ओडिशा में स्थित लायर बर्ड इलेक्ट्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी सुनील कपूर, प्रबंध निदेशक नंदनीपाल, मुख्य लेखाकार दैवष्मिता निवासी नई मंडी, अतिरिक्त निदेशक ज्ञानेंद्र, विवेक श्रीवास्तव व मनोज जैन ने उनके साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की एजेंसी के लिए एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट होने के बाद कंपनी का प्रचार करने के लिए विवेक श्रीवास्तव और मनोज जैन को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा गया। इसमें 73,916 रुपये खर्च हुए थे। कई बार में मोटी रकम खातों में जमा कराई गई। तीन जनवरी 2023 को स्कूटर भेजने के दो बिल भी भेजे गए, लेकिन स्कूटर नहीं आए। अब सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे है। कंपनी के प्रबंधकों ने उनके 16 लाख 73 हजार 916 रुपये हड़प लिए है। पीडि़त ने एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है।