{"_id":"5cbe0373bdec22143a680a81","slug":"161555956595-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार नहर में पलटी, तीन परिजन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार नहर में पलटी, तीन परिजन गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार नहर में पलटी
तितावी। लालूखेड़ी-बिरालसी नहर की पटरी पर छतेला-पीपलहेड़ा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। कार में सवार तीन सवारियों को पानी में डूबने से लोगों ने बचाया। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया।
सोमवार सुबह गांव कुतबा माजरा, थाना बड़गांव जिला सहारनपुर निवासी रामानंद अपनी पत्नी और माता के साथ अपनी ससुराल गांव खट्टा, जिला बागपत में अपने साले की मौत की सूचना पर अपने पड़ोसी आफताब पुत्र नानू की ऑल्टो कार लेकर गया था। जहां से दाह संस्कार के बाद रामानंद समेत तीनों कार में ही सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। छतेला-पिपलहेड़ा के समीप पहुंचे तो तेज गति से जाते हुए कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। कार के पहिये भी ऊपर की ओर आ गये तथा कार सवार सभी पानी में डूबने लगे। तेज आवाज सुनकर खेत मे काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंच कर सभी को कार से बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी। बाद में तीनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी पर बाबरी और तितावी पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बाद में ग्रामीणों की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला।