{"_id":"5cb225c3bdec22142773c7f8","slug":"161555178947-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। साईं बाबा का जन्मदिन पूरी आस्था के साथ मनाया गया। साईं भक्तों ने नगर में बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली। कई स्थानों पर पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया। साईंधाम पर श्रद्धालुओं ने साईं संध्या का आयोजन कर बाबा का गुणगान किया। भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रेलवे रोड स्थित साईंधाम मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ। वार्षिकोत्सव में सुबह बाबा का दूध से अभिषेक किया गया। पूजन अर्चना के बाद प्रसाद बांटा गया। दोपहर को यहां से बाबा की बैंडबाजों के साथ भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। मंदिर से प्रारंभ हुई पालकी यात्रा जानसठ रोड, नई मंडी, वकील रोड, भोपा ओवरब्रिज और शहर से होकर साईं धाम पहुंच कर संपन्न हुई। पालकी यात्रा में साईं भक्त नाचते गाते हुए बाबा का गुणगान करते चल रहे थे। पालकी में बाबा विराजमान रहे। नगर परिक्रमा के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर स्टाल लगा कर साईं भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया। बाद में भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में शाम को साईं संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। व्यवस्था बनाने में अखिलेश दत्त शर्मा, पंडित जयकुमार शर्मा, अनिल सिंह, प्रबंधक रोहताश गुप्ता, अशोक अरोरा, अरुण मलिक, अशोक पटपटिया, विशाल, प्रियांशु ठाकुर, प्रिया ठाकुर ने अश्वनी कुमार शर्मा, महेंद्र नाथ, दीपक सिडाना, संदीप मलिक आदि सक्रिय रहे।