{"_id":"5c97d089bdec22142f01ab96","slug":"161553453193-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्यामप्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्यामप्रेमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्यामप्रेमी
मुजफ्फरनगर। श्री खाटू सेवा प्रचार समिति के तत्वावधान में श्री श्याम अखाड़ा एवं फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। जयकारों के साथ खाटू श्याम जी का स्वागत किया गया तथा कोलकाता से मंगाए गए पुष्पों से श्याम बाबा को सजाया गया।
नई मंडी कोतवाली के निकट श्री रामलीला भवन में आयोजित श्याम संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। कोलकाता से मंगाए गए पुष्पों से सजे श्याम बाबा को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। सबसे पहले श्याम बाबा का ज्योति रूप में आह्वान किया गया। नजफगढ़ से आए बंटू भैया ने गणेश वंदना की तथा बाद में भजनों से श्याम प्रेमियों को झूमने पर विवश कर दिया। पंजाब से आए विजय महाराज ने श्याम बाबा का अखाड़ा लगाया। उन्होंने हरियाणवी और मारवाड़ी बोली का प्रयोग करते हुए खाटू श्याम जी का गुणगान किया। भजन मोर छड़ी पर भक्तगण झूम उठे। छप्पन भोग लगाया गया। आरती के बाद श्याम बाबा का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, समिति के सचिव विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमल सिंघल, गणपति धाम के अध्यक्ष अशोक, मनीष, नवीन, विशाल गोयल, विपिन गुप्ता, संजय गोयल, पुनीत गुप्ता, कमल सिंघल, मनोज कुमार गुप्ता, मोहित सिंघल, हिमांशु गोयल, राजीव गर्ग, शुभम राज सिंघल, अनुज कुमार, पवन सिंघल, विशाल गोयल, मणिक सिंघल, नीरज सिंघल, कमल गोयल, आशु गुप्ता, अनुज गोयल, प्रणय मित्तल, आशीष गोयल आदि का सहयोग रहा।