{"_id":"5c8fe8bfbdec2213f4134c3b","slug":"161552935103-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन में गूंजे गीत और कवाली के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन में गूंजे गीत और कवाली के तराने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई स्कूलों ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर । इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सबने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। कव्वाली एवं गीत प्रस्तुत कर माहौल को होली के रंग में ढाल दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन राजीव बंसल व प्रवर्तन विनीत मिश्रा का फेडरेशन प्रबंधक अभिनव सुशील व सचिव वीएस वर्मा ने गुलाल लगाकर स्वागत किया। डीएवी डिग्री कॉलेज प्रधानाचार्या शशी शर्मा व अन्य महिला प्रधानाचार्यों को स्टेपिंग स्टोन स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया बंसल ने गुलाल लगाया। मंच से होली के गीत सुनाए गए। अंत में सभी ने चाट-पकौड़ी, मिठाई का आनंद लिया। 15 से अधिक सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित डीएवी कॉलेज प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, डा. एसएन गुप्ता, डा. सचिन गोयल, कोन फेडरेशन अध्यक्ष विशाल जैन, चंद्रवीर सिंह एडवोकेट, देवराज पंवार, डा. नरेश मलिक, डा. उदयवीर सिंह, डा. एसके बंसल, उद्योगपति अशोक अग्रवाल, कुशपुरी, सीआईएस अध्यक्ष विशाल जैन आदि मौजूद रहे।