फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिखर पताका एवं कलशारोहण महोत्सव का आयोजन

शिखर पताका एवं कलशारोहण महोत्सव का आयोजन

Tue, 22 Jan 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
शिखर पताका एवं कलशारोहण महोत्सव का आयोजन
शिखर पताका महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। जैन मंडी स्थित जैन मंदिर में प्रतिष्ठा आचार्य जय निशांत टीकमगढ़ ने धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका एवं मंगल कलश का आरोहण श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ कराया। इस मांगलिक आयोजन के लिए सुश्रावकगण केसरिया व पीत वस्त्रों में मंदिर में एकत्रित हुए। जिनेंद्र भगवान का अभिषेक पूजन संगीत के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। सर्वत्र मंगल कामना व शांति हेतु हवन किया। यज्ञ नायक राजीव जैन और रुपाली रहे। मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा आरोहण करने का सौभाग्य विनोद जैन, सुषमा जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मुख्य मंगल कलश की स्थापना सुभाष जैन, मनीष जैन टीकरी वालों ने की। पंडित अशोक जैन शास्त्री ने अष्ट, द्रव्य से पूजा करते हुए अर्घ समर्पित कराए। आयोजन में मुनिश्री शिवभूषण जी का मंगल सानिध्य और आशीर्वाद रहा।

इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा में श्रद्धालुओं ने विधान आचार्य जय निशांत ने कहा कि शिखर पर विराजमान कलश और ध्वज पताका धर्म प्रभावना में वृद्धि का सूचक है। धर्म मनुष्य के आचरण को सुशोभित करता है। धर्म की प्रभावना हमें चारों दिशाओं में फैलानी है। अच्छे कार्य करें, पाप कार्यों से दूर रहे। संस्कारों को सुरक्षित रखें। सादा जीवन उच्च विचारों को अपनाएं। प्रभु की प्रार्थना में समय दें। सभी के प्रति कल्याण की भावना रखो। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अशोक जैन शास्त्री का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुनीली टीकरी, प्रदीप, बबलू, आदीश, राजीव लोहिया, हंस कुमार, रवि, तुषाग, पीयूष, सिद्धांत, संतोष, डॉ. ज्योति, आभा, मीना, सुदेश, किरण, माला, संतोष, सुमनलता, पद्मा, आदेश प्रवक्ता, रेणु, दर्शिता, नीरज जैन प्रवक्ता, प्राची, स्वाति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed