Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तहसीलदार ने फीस वसूली की जांच पड़ताल की

तहसीलदार ने फीस वसूली की जांच पड़ताल की

Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने फीस वसूली की जांच पड़ताल की
तहसीलदार ने फीस वसूली की जांच की
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। प्राणनाथ इंटर कॉलेज में तहसीलदार खतौली भगतराम ने राजस्व टीम के साथ कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों से फीस वसूली की शिकायत की जांच पड़ताल की।

जांच अधिकारी तहसीलदार भगत सिंह ने बताया कि स्कूल के कार्यवाहक प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंजू सिसौदिया के विरुद्ध शासनादेश का उल्लंघन करते हुए कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों से फीस वसूलने की शिकायत डीएम से की थी। जिलाधिकारी ने एसडीएम खतौली को जांच कर रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए थे। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक गुलजारी लाल, लेखपाल चंद्रपाल शर्मा और श्रवण शर्मा के साथ प्राणनाथ इंटर कॉलेज में पहुंचे। टीम ने सबसे पहले शिकायतकर्ता कार्यवाहक प्रबंधक योगेंद्र सिंह और प्रधानाध्यापिका मंजू सिसौदिया से पूछताछ की। इसके बाद दोनों पक्षों के बयान लिए गए। तहसीलदार ने जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों से कक्षाओं में जाकर फीस वसूली के विषय में पूछताछ की। उन्होंने छात्रों और अध्यापकों के बयान भी दर्ज किए। जांच के पश्चात तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जांच की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी। बता दें कि इससे पूर्व भी पिछले सप्ताह स्कूल में फीस वसूली की जांच खंड शिक्षा अधिकारी खतौली दिनेश कुमार द्वारा की गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी कक्षाओं में छात्रों से फीस के विषय में पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed