{"_id":"5c003218bdec22418b5fdfe4","slug":"161543516696-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी क्षमता के साथ चलाएं ओपीडी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी क्षमता के साथ चलाएं ओपीडी: डीएम
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी क्षमता के साथ चलाएं ओपीडी: डीएम
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कार्य जन सामान्य को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ओपीडी पूर्ण क्षमता के साथ चलाई जाए और चिकित्सक नियमित रूप से ओपीडी करें। सभी एमओआईसी अपने लक्ष्यों को पूरा करें तथा आंकड़ों की फीडिंग पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करें।
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि एमओआईसी एएनएम के साथ नियमित बैठक करें। गांवों में एचआईवी जांच के कैंप लगाए जाएं। मरीजों का बीमारी के अनुसार पंजिका में विवरण दर्ज किया जाए। सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसवों को बढ़ावा देने तथा आशाओं का भुगतान समय पर करने को कहा। प्रत्येेक पीएचसी पर परिवार नियोजन के प्रयास किए जाएं। डीएम ने कहा कि नियमित टीकाकरण के अंतर्गत हर हाल में लक्ष्य पूर्ण करें। मिजिल्स रुबेला टीकाकरण पर बच्चों के अभिभावकों को हेल्पकार्ड दिए जाएं। स्कूलों में टीकाकरण के लिए दो दिन पहले जानकारी दें। बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ डा. पीएस मिश्रा, सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल एवं डा. अमिता गर्ग समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।