फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रालोद चलायेगा पोल खोल, धावा बोल अभियान

रालोद चलायेगा पोल खोल, धावा बोल अभियान

Thu, 19 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रालोद चलायेगा पोल खोल, धावा बोल अभियान
रालोद चलाएगा पोल खोल, धावा बोल अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ पोल खोल, धावा बोल अभियान चलाएगा। बिजली दरों में प्रदेश सरकार द्वारा की गई वृद्धि का खुला विरोध किया जाएगा।

सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान ने कहा कि किसानों और गरीबों के लिए भाजपा कुछ नहीं कर पाई है। किसान की हालत खराब हुई है। जिले के प्रभारी सुरेश मलिक ने कहा कि किसान बिजली के बढे़ दामों का विरोध करेगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ पोल खोल, धावा बोल अभियान चलाया जाएगा। बिल जमा नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराने का क्या औचित्य है। सरकार की इन्हीं नीतियों के खिलाफ जयंत चौधरी ने आवाज उठाई है। रालोद किसानों के हकों के लिए लड़ेगी। 27 जुलाई को जयंत चौधरी की नंगला मंदौड और जौला में जनसभा होगी। बैठक में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, कृष्णपाल राठी, नवाजिश आलम, संजय राठी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, जान मोहम्मद, आमीर, मित्रपाल, पंकज राठी, रविंद्र प्रधान, जमशेद प्रधान, रामनिवास सहरावत, विकास कादियान, दीन मोहम्मद, वसीम, सत्यवीर वर्मा, उरुज असगर, योगेश शर्मा, मोंटी कादियान, ओंकार बालियान, यशपाल नागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed