{"_id":"5b20203e4f1c1b614d8b603f","slug":"161528832062-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट लिट्रा के शिक्षकों पर मुकदमें का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट लिट्रा के शिक्षकों पर मुकदमें का विरोध
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट लिट्रा के शिक्षकों पर मुकदमे का विरोध
मुजफ्फरनगर। नईमंडी थाने में माउंट लिट्रा स्कूल की समिति के अध्यक्ष नवनीत भारद्वाज और स्कूल शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के खिलाफ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। सपा, कांग्रेस और रालोद नेताओं ने कहा कि वित्तीय मामलों से अनजान स्कूल के शिक्षकों पर मुकदमा करना सभी को आश्चर्य में डालता है।
नईमंडी में एक रेस्टारेंट में पत्रकारों से वार्ता में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सपा नेता प्रमोद त्यागी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां ने कहा कि माउंट लिट्रा स्कूल में जिन लोगों ने धोखाधड़ी से पैसा निकाला। अपने रुपये के खातों में ट्रांसफर कर दिया। उन्हीं की ओर से मुकदमा लिख दिया गया। इससे पुलिस की कार्य प्रणाली और विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा हो रहा है। पुलिस गलत लोगों को संरक्षण दे रही है। इन लोगों ने कहा कि जिले की जनता में पुलिस की इस कार्य पद्धति से रोष है। नवनीत भारद्वाज और शिक्षकों से तत्काल मुकदमा वापस लेकर असली मुजरिमों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक महावीर आजाद, त्यागी सभा के प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, शिवसेना के ललित मोहन शर्मा, रालोद नेता संजय राठी, सुधीर भारतीय, विदित मलिक, भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी, अमित राठी, मनोज सैनी, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
ृ