{"_id":"5af1f24d4f1c1b340a8b8b5a","slug":"161525805645-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का चार युवकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का चार युवकों पर मुकदमा
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का चार युवकों पर मुकदमा
शाहपुर। क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही चार युवकों पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। जिसके चलते वह घर पर अकेली थी। उस समय उसके घर में गांव के ही चार युवक अमित, जोनी, गुड्डू व गुल्लू उसके घर में घुस गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उसने जब विरोध किया तो वह चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने चारों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उधर, पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा
शाहपुर। मंसूरपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने तौल लिपिक पर 550 क्विंटल गन्ने की पर्ची नहीं देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में किसानों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसान महावीर सिंह, हरपाल सिंह, आदेश सैनी, सुरेश, उपेंद्र, बिटटू, नरेश आदि ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वे अपना गन्ना मंसूरपुर चीनी मिल के कस्बे में स्थित गन्ना क्रय केंद्र शाहपुर पर डालते हैं। इस गन्ना क्रय केंद्र पर तोल लिपिक गांव काकड़ा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पायल ने किसानों का गन्ना जो लगभग 550 क्विंटल है। जब किसानों ने तौल लिपिक से गन्ने की पर्ची मांगी तो वह किसानों को शीघ्र पर्ची देने का आश्वासन देता रहा। मंगलवार को एक बार फिर किसानों ने उससे पर्ची मांगी तो तौल लिपिक ने किसानों को पर्ची देने से साफ मना कर दिया।