{"_id":"5aeb5a004f1c1b340a8b7c46","slug":"161525373440-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के जनरेटर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के जनरेटर में लगी आग
Updated Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी में पीएनबी के जनरेटर में लगी आग
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर विद्युत आपूर्ति के लिए रखे साइलेंट जनरेटर में अचानक आग लग जाने से बैंक में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
नई मंडी क्षेत्र के गऊशाला रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की साउथ भोपा रोड शाखा में बृहस्पतिवार सुबह यह हादसा हुआ। बैंक शाखा में विद्युत आपूर्ति के लिए बाहर रखे साइलेंट जनरेटर में आग की लपटें उठने लगी। बुधवार शाम आंधी आने के कारण शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। बैंक में सवेरे जनरेटर से आपूर्ति हो रही थी। अचानक ही जनरेटर से धुआं निकलने लगा। बैंक के गार्ड ने जब ये देखा तो उसने शोर मचाया। जनरेटर में आग लगती देखकर कोई भी बैंक कर्मचारी आग बुझाने के लिए आगे नहीं आया। कुछ देर बाद जनरेटर को बैंक कर्मचारियों ने बंद तो कर दिया, लेकिन आग बुझाने को कोई तैयार नहीं हो पाया। इसी बीच नई मंडी निवासी अनुज कुमार शर्मा ने बैंक कर्मचारियों से जनरेटर के डोर की चाबी लेकर उसको खोला और आग बुझाने के प्रयास में जुटा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी और आग पर नियंत्रण किया।