{"_id":"5ab2a3cf4f1c1b01768b685f","slug":"161521656783-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों में चेयरमैन पति पर मुकदमा दर्ज से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों में चेयरमैन पति पर मुकदमा दर्ज से रोष
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों ने नाराजगी जताई
खतौली। सपा की बैठक में वक्ताओं ने पालिका चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद व उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध सभासद द्वारा मुकदमा दर्ज कराने को लेकर रोष प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सत्तापक्ष के लोगों ने जानबूझकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला सैनीनगर में हाजी वसीम के आवास पर बुधवार को बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में पिछले एक साल से भाजपा सरकार की कोई भी योजना जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रही है। सड़कों का हाल काफी बदहाल है। चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद अगर नगर में विकास कार्य कराना चाहते हैं तो सत्ताधारी नेताओं ने सभासद की ओर से उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। वक्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराने की घोर निंदा करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। अध्यक्षता मोहम्मद अब्दुल सत्तार असद और संचालन पंकज सैनी ने किया। बैठक में नगराध्यक्ष शाहिद कुरैशी, महासचिव देवेंद्र कुमार, डा. मंसूर उलहक, हाजी वसीम, विनीत जैन, कार्जी फसीह अख्तर, काजी फरमान, अरशद मुल्तानी, नाजिम सिददीकी, काजी फैजान, सददाम कुरैशी, वसीम अहमद, अब्दुल सत्तार, अनिल धारीवाल, हाजी युसुफ, आफाक खान, काजी जावेद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।