फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी

छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी

Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी
छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी
विज्ञापन

जानसठ। सरस्वती इंटर कालेज में महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी देहात अजय सहदेव ने महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार उनके जन्म लेने से पूर्व से शुरू हो जाते हैं। बच्चों के संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में बताया कि अधिनियम की धारा साल 11 के किसी बच्चे के फोटो वायरल करना व लगातार उसका पीछा करना भी अपराध की श्रेणी में आता है।

संविधान में महिलाओं के जन्म से पूर्व ही उन्हें गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम व गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम आदि के तहत बड़े अधिकार दिए गए हैं, आवश्यकता है कि अधिनियम की जानकारी करके उनका प्रयोग किया जाए। सीओ एसकेएस प्रताप ने महिलाओं का हौसला को बढ़ाते हुए कहा कि हालांकि शासन के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े प्रबंध किए गए हैं। लेकिन इनके लिए महिलाओं में आत्म बल को बढ़ाना होगा। यदि किसी महिला या छात्रा को कोई परेशान करता है तो वह बिना घबराए उसका विरोध करे और साथ ही 1090 या फिर डायल 100 पर फोन करके तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार, एसएसआई मनोज यादव ने बताया कि 1090 पर फोन करके पुलिस सहायता लेने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाता है। इसके अलावा महिलाओं की समस्या सुनने के लिए हर थाने में महिला पुलिसकर्मी है। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक नीरज प्रजापति के साथ स्टाफ व जानसठ थाने की महिला पुलिस के अलावा स्कूल की छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed