{"_id":"5a70c6234f1c1b9f268b74ec","slug":"161517340195-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यपों ने प्रदर्शन कर मांगा अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यपों ने प्रदर्शन कर मांगा अधिकार
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कश्यपों ने प्रदर्शन कर मांगा अधिकार
मुजफ्फरनगर। महर्षि कश्यप समाज एकता संगठन ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एससी में शामिल करने की मांग की। 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी श्रेणी में शामिल कर उनके प्रमाण पत्र जारी करने को मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
संगठन के अध्यक्ष सुशील कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। मुख्यमंत्री योगी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा। इसमें कश्यप कहार समाज की 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति समझे जाने और इसी आधार पर सुविधा प्रदान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 22 दिसंबर 2016 को शासनादेश जारी किया गया था। इस शासनादेश पर आज तक भी अमल नहीं किया गया। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री से 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी का दर्जा देकर लाभ दिलाने की व्यवस्था करने की मांग की गई है। तहसीलों से इस आधार पर प्रमाणपत्र जारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से सुशील कश्यप, अर्जुन कश्यप, मांगेराम कश्यप, रामपाल, चुन्नू कश्यप, शिव कुमार, रवित कश्यप, रामधन, मोतीराम कश्यप आदि मौजूद रहे।