फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुधा को सात, मिथलेश को एक, मुदस्सिर को 24 बूथों पर वोट नहीं

सुधा को सात, मिथलेश को एक, मुदस्सिर को 24 बूथों पर वोट नहीं

Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुधा को सात, मिथलेश को एक,  मुदस्सिर को 24 बूथों पर वोट नहीं
अंजू को लद्दावाला और सुधाराज को गोशाला रोड में सबसे ज्यादा वोट मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
नगर पालिका चुनाव में मिले वोटों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भाजपा प्रत्याशी सुधाराज शर्मा सात बूथों पर शून्य रही हैं। 22 बूथ ऐसे रहे, जिन पर उन्हें एक-एक वोट ही मिला। बसपा प्रत्याशी मुदस्सिर का 24 बूथों पर खाता नहीं खुला, 20 बूथों पर उन्हें एक के हिसाब से ही वोट मिला। मिथलेश को एक बूथ पर शून्य पर रहना पड़ा। अंजू अग्रवाल को हर बूथ पर वोट मिला और उनके सबसे कम 29 वोट हैं। सुधाराज को गोशाला रोड से और अंजू को लद्दावाला में सबसे ज्यादा मत मिले। मुदस्सिर को रामलीला टिल्ला और मिथलेश को मल्हूपुरा में सबसे ज्यादा मत मिले।

नगर पालिका परिषद में कुल 311 बूथ हैं। सभी बूथों पर वोट केवल कांग्रेस की अंजू अग्रवाल को मिले हैं। प्रेमपुरी के बूथ नंबर 129 पर उन्हें सबसे कम 29 वोट मिले हैं। इससे कम का स्कोर उनका किसी बूथ का नहीं है। अंजू अग्रवाल को सबसे ज्यादा वोट बूथ नंबर 223 लद्दावाला से 554 मत मिले हैं। यह बूथ जनता प्राथमिक विद्यालय में लगा था। भाजपा की सुधाराज शर्मा सात बूथों पर शून्य के स्कोर पर रहीं। 22 बूथों पर उन्हें एक-एक वोट ही मिला। अधिकतम मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर वह दस से कम वोटों में सिमटी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा वोट गर्बी स्कूल के मतदान केंद्र पर गोशाला रोड के बूथ नंबर 167 पर 505 मत मिले हैं। सपा की मिथलेश पाल को एक बूथ पर ही शून्य पर संतोष करना पड़ा। सात बूथों पर उन्हें एक वोट के हिसाब से मिले हैं। मिथलेश को जनता उच्च प्राथमिक विद्यालय केवलपुरी के बूथ नंबर 201 पर सबसे ज्यादा 305 वोट मिले हैं। इस बूथ पर मल्हूपुरा का एक हिस्सा लगता है। बसपा प्रत्याशी मुदस्सिर रहमान को पटेल कन्या पाठशाला के बूथ नंबर 24 पर सबसे ज्यादा 429 वोट मिले हैं। इस बूथ रामलीला टिल्ला का मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र आता है। बसपा को 24 बूथों पर शून्य में ही संतोष करना पड़ा। 20 बूथों पर बसपा प्रत्याशी को केवल एक-एक वोट ही मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed