फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इंडेंट बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा

इंडेंट बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा

Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
इंडेंट बढ़ाने की मांग  को लेकर हंगामा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गन्ना इंडेंट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को मिल में हंगामा किया। मिल के डीजीएम के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
गन्ने का कम इंडेंट भेजने से नाराज ग्राम फलौदा के दर्जनों किसान मंगलवार की सुबह दस बजे ग्राम प्रधान के पति जसवंत त्यागी के नेतृत्व में उत्तम शुगर मिल पहुंचे और गन्ने के इंडेंट को बढ़ाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे मिल के डीजीएम सैम अंसार का घेराव कर इंडेंट नहीं बढ़ाने पर धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी। काफी देर तक चली वार्ता में डीजीएम द्वारा तितावी सोसायटी के ग्राम फलौदा, बरला, रेता नंगला, भैंसानी आदि गांवों में 10 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट प्रतिदिन भेजने का आश्वासन दिया, जिस पर किसान शांत हुए। इस दौरान स्वराज त्यागी, हरीश त्यागी, रजनीश त्यागी, बिट्टू त्यागी, मुकेश कुमार, जय प्रकाश, विभोर त्यागी, भूरा आदि किसान मौजूद रहे। इस संबंध में मिल के डीजीएम का कहना है कि मिल द्वारा लगातार इंडेंट भेजा रहा है और इंडेंट बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। करीब सवा माह पूर्व ग्राम फलौदा में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष की अनीता द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर दूसरे पक्ष की राधा और उसके पति संजीव कुमार के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नारी सशक्तिकरण पर गोष्ठी
पुरकाजी। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आयोजित नारी सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने ग्राम फलौदा के राजकुमार इंटर कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया और अपने आसपास होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। छात्राओं से अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और अपने बड़ों का सम्मान करने की अपील की। प्रधानाचार्य रविदत्त, सब इंस्पेक्टर राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed