फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला सशक्तिकरण सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित

महिला सशक्तिकरण सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित

Tue, 05 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित
मुसीबत में 1090 का प्रयोग करें महिलाएं
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
केके जैन डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायिक जज बीना शर्मा, विशिष्ठ अतिथि डॉ. आशा जैन, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने किया।

न्यायिक जज बीना शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव के माध्यम से छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और महिलाओं और छात्राओं पर हो रहे अत्याचार से बचने के लिए हैल्प लाइन नंबर 1090 की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने अवगत कराया कि अगर उनको कोई परेशान करता है तो वे हैल्प लाइन नंबर का सहारा ले सकती है। आपके द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। सीओ ने छात्राओं की समस्याओं को सुना व उन्हें सशक्त करने के मार्ग सुझाए और छात्रों को भी मंच पर बुलाकर छात्राओं के प्रति उनके विचार जानने का प्रयास कर उन्हें भी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने कॉलेज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित सरकार की ओर से संचालित योजनाओं से अवगत कराने के लिए छात्राओं और शिक्षिकाओं की सेमीनार आयोजित करने का सुझाव दिया। डॉ. आशा जैन ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से संबंधित विशेष जानकारी दी। केके जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने छात्राओं को अपने सुरक्षा के लिए स्वयं को मजबूत बनाने पर बल दिया। संचालन प्राध्यापक सतेंद्र तोमर ने किया। डॉ. नीतू वशिष्ठ, डा. कमल किशोर, डॉ. रीना, डॉ. नीरजा गुप्ता, डॉ. सपना जैन, डॉ. नेमचंद जैन, दीप्ति जैन, डॉ. अर्चना, डॉ. विपिन कुमार बंसल, सारिका जैन, प्रियंका जैन, डॉ. पंकज कुमार, सत्येंद्र कात्यायान, डॉ. अल्पना गर्ग, जमरुद फौजी, डॉ. सचिन गोयल, डॉ. रीचा जैन, डॉ. मेघा फातिमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed