{"_id":"5a18602a4f1c1b156b8b810f","slug":"161511546922-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रिंगडेल्स स्कूल ने ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्प्रिंगडेल्स स्कूल ने ट्रॉफी जीती
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) ।
सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स नगर के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ने सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पिन्ना की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती।
मंसूरपुर के स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 16 स्कूलों की टीमों ने भागीदारी की। शुभारंभ मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित और थाना प्रभारी केपीएस चहल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर बच्चों ने गणेश वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले सेमीफाइनल में सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पिन्ना की टीम ने गोल्डन हार्ट पब्लिक स्कूल खतौली को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर ने स्काई लैंड पब्लिक स्कूल शाहपुर की टीम को हराया। फाइनल मुकाबला स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर और सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ने चार अंकों से सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रबंधक संजीव राठी और प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने सभी अतिथियों और स्कूली टीमों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर सोबिन्दर, राजीव राठी, शिवकुमार, रुहामा अहमद, अनिल कुमार, संदीप मलिक, पंकज, दिनेश कुमार, बलधारी सिंह, अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे।