फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बकाया भुगतान को लेकर धरना जारी

बकाया भुगतान को लेकर धरना जारी

Mon, 25 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बकाया भुगतान को लेकर धरना जारी
किसानों का बेमियादी धरना जारी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस और सपा के नेतृत्व में किसानों का भैंसाना चीनी मिल के मुख्य द्वार पर धरना ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

रविवार को धरनास्थल पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक अपने गन्ने का पैसा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी मिल भी पैसा देने को तैयार है। कोई ताकत चीनी मिल को पैसा देने से रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन व प्रदेश की सरकार इस मामले में रुचि नही ले रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की भुगतान की समस्या का पूर्ण समाधान नही होगा, उनका शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रहेगा। हम किसानों की समस्या के समाधान के लिए आए हैं, यहां पर राजनीति करने नहीं आए। प्रशासन चाहे तो किसानों के गन्ने का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करवा सकता है। चीनी मिल के पास चीनी का पर्याप्त स्टॉक है, जिसे बेचकर भुगतान कराया जा सकता है। धरनास्थल पर रविवार को मोहम्मदपुर रायसिंह गांव के ग्रामीण बैठे। इस धरनास्थल पर चौधरी बलजोरा सिंह, चरण सिंह, रविंद्र राठी, गुलाम मोहम्मद, हाजी जमशेद, विकास त्यागी, सोमपाल, विनोद, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed