{"_id":"59c7ff454f1c1b27688b6462","slug":"161506279237-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बरसात से टापू बना पुरकाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बरसात से टापू बना पुरकाजी
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बरसात से टापू बना पुरकाजी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बाजार सूने पडे़ हैं और किसान अपने खेतों तक नहीं जा पा रहे हैं। इसके अलावा लगातार हो रही बारिश से बार बार कस्बे की गली मोहल्लों में जलभराव होने से कस्बेवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे में रविवार को इतनी मूसलाधार बारिश हुई कि मेन बाजार और कई गली मोहल्लों में पानी भर जाने से मोहल्ले जलमग्न हो गए। कई घरों के अंदर तक पानी घुस गया। मेन बाजार में करीब तीन फुट पानी जमा होकर दुकानों के अंदर तक घुसने की नौबत आ गई। इसके अलावा पंजाबी कॉलोनी, थाने वाली गली, मोहल्ला हलवाइयान आदि में भी कई कई फीट तक पानी जमा हो जाने से पानी कुछ घरों में भी घुस गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
फसलों को भारी नुकसान
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान हुआ है। ज्यादातर फसल पूरी तरह गिर गई है। किसान नवीन राठी, गोल्डी राठी, बिटटू राठी, जसवंत त्यागी, प्रताप सिंह, मगन सिंह आदि का कहना है खेतों में बारिश का पानी रुका हुआ है, जो धान की फसल के लिए नुकसान दायक है।