फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर व सहारनपुर की टीम जीती

वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर व सहारनपुर की टीम जीती

Tue, 12 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर  व सहारनपुर की टीम जीती
सीनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर बना चैंपियन
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के इंटर कालेज में माध्यमिक परिषद विद्यालय की ओर से सोेमवार को मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर और जूनियर वर्ग में सहारनपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शुभारंभ पूर्व चेयरमैन राजेश और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विनीत कुमार ने किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सहारनपुर की टीम ने शामली को 25-11, 25-15 से, मुजफ्फरनगर की टीम ने शामली को 25-18, 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर की टीम ने सहारनपुर को 25-19, 25-22 से हराकर विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। वहीं जूनियर वर्ग में सहारनपुर ने मुजफ्फरनगर की टीम को 25-15, 25-18 से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीमों को विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह, प्रबंधक डॉ. कर्ण, रेलवे खिलाड़ी वरुण सहरावत, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण सहरावत, बाबा ओमबीर, विरेन्द्र सिंह, रामकुमार शर्मा, राजवीर सिंह अमीन आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लोकेन्द्र, रोबिन और अमित मोनी ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण ने बताया कि वॉलीबाल की स्टेट प्रतियोगिता बरेली में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। जिनके लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता रामराज के मार्डन इंटर कालेज में 15 से 16 सितंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed