{"_id":"599b2f2a4f1c1b60338b45be","slug":"161503342378-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का संचालन देखने के लिए पहुंच रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का संचालन देखने के लिए पहुंच रही भीड़
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक के पास लगा रहता है नागरिकों का जमावड़ा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का खौफनाक मंजर देखने के बाद लोग इस बात को लेकर भी आशंकित थे कि अब रेलवे विभाग की ओर से बनाए गए नए ट्रैक से किस तरीके से ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। इसलिए मन की शंका दूर करने के लिए घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़भाड़ रही। रेलवे सुरक्षा बल व आरपीएफ के जवानों ने कई बार भीड़ को खदेड़ा भी, लेकिन वे नहीं माने।
शनिवार को हुए उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद से घटनास्थल के आसपास से भीड़ छंटने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात में जिस वक्त ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हुआ था, उस वक्त भी लोगों की काफी भीड़ थी। सोमवार सुबह भी घटनास्थल पर भीड़भाड़ लगनी शुरू हो गई थी। घटनास्थल पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल व आरपीएफ के जवानों ने कई बार भीड़ को खदेड़ा भी, लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हो रही थी। भीड़ में शामिल राजीव, राजेंद्र, तेजबीर सिंह, शमशाद, इकबाल ने बताया कि वे इस बात को लेकर आशंकित हैं कि हादसे के बाद नए बनाए गए रेलवे ट्रैक से ट्रेनों का संचालन किस तरीके से किया जाएगा। इनका यह भी कहना था कि वे इस बात को लेकर भी भयभीत हैं कि कहीं इस तरह की फिर से पुनरावृत्ति न हो जाए।