{"_id":"596e59474f1c1bae178b4914","slug":"161500404039-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पग-पग पर बह रही श्रद्धा की अविरल धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पग-पग पर बह रही श्रद्धा की अविरल धारा
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ पटरी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
खतौली। कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। हाईवे और नगर में आस्था और श्रद्धा की अविरल धारा बह रही है। दूसरे प्रदेशों को जाने वाले लगभग सभी कावड़िये नगर की सीमा को क्रास कर चुके हैं। उधर, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम कन्हई सिंह व सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ हाईवे और गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रशासन के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली आदि के कांवड़िये नगर की सीमा को क्रॉस कर चुके हैं। बुधवार से मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, शामली और अन्य गांवों और कस्बों में जलाभिषेक करने वाले भोले आने प्रारंभ हो जाएंगे। इसके लिए आने वाले कांवड़िये नगर के लगने वाले संपर्क मार्गों से भी निकलेंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने इन मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। इन मार्गों के ट्रैफिक को रोका जा रहा है। वहां पर पुलिस फोर्स को बढ़ाया जा रहा है।