फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोदी-योगी राज में किसान सुसाइड को मजबूर: जयंत

मोदी-योगी राज में किसान सुसाइड को मजबूर: जयंत

Sat, 15 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
मोदी-योगी राज में किसान  सुसाइड को मजबूर: जयंत
भाजपा राज में आत्महत्या कर रहे किसान : जयंत
विज्ञापन

भौराकलां। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने केंद्र और सूबे की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा, अन्नदाता परेशान है और आत्महत्या करने के लिए मजबूर है, जबकि सरकार करोड़ों के कर्जदारों को संरक्षण दे रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है।
रालोद नेता जयंत चौधरी शुक्रवार को गांव गढ़ी नौआबाद में पूर्व विधायक राजपाल बालियान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक की पुत्रवधू के निधन पर शोक जताया। क्षेत्र के किसानों से भी मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था खराब है। वर्दीधारी भी सुरक्षित नहीं हैं। बिजनौर में उप निरीक्षक की हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार को न आर्थिक सहायता दी गई और न ही अपराधियों को पकड़ा गया। देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार है, देश का अन्नदाता परेशान है। 20-25 हजार का कर्जदार किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। आगरा क्षेत्र में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन

किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। मिल मालिकों को ब्याज माफ किया गया। प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। आलू को समर्थन मूल्य पर खरीदने का दावा करते हैं परंतु इस मूल्य पर तो कोल्ड स्टोर का किराया भी नहीं मिलेगा। काफी संख्या में मुस्लिम किसानों ने भी जयंत चौधरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय लोकदल में आस्था व्यक्त की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, तरसपाल मलिक, चंद्रवीर एडवोकेट, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, वाजिद अली, हुस्ने आलम, राजेंद्र सिंह प्रधान, डॉ. अमरीक, राहुल प्रधान, कंवरपाल सिंह, ओमकार, अनुज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed