{"_id":"635d6f40de46b74ecf2e6d61","slug":"160-animals-were-examined-in-the-animal-health-fair-muzaffarnagar-news-mrt611303023","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु आरोग्य मेले में 160 पशुओं की जांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु आरोग्य मेले में 160 पशुओं की जांच हुई
विज्ञापन
चिकित्सकों ने पशुओं को बीमारी से बचाने के उपाय बताए
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कुरालसी गांव में आयोजित पशु आरोग्य मेले में सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ से आए चिकित्सकों की टीम ने पशुओं की जांच की। पशु आरोग्य मेले में 160 पशुओं की जांच कर उन्हे दवाई दी गई। 14 पशुओं का गांठ का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं को बीमारी से बचाने के उपाय बताए।
भाजपा नेता ठाकुर रामनाथ सिंह व ग्राम प्रधान मामचंद सिंह ने फीता काटकर पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। गांव में पशुओं पर बीमारी अवरोधक दवाई का छिड़काव किया गया। सर्जन डॉ. देवेंद्र सिंह ने पशुपालकों को सर्दी अथवा बीमारी से बचाने के उपाय बताए। पशुओं की टीम ने कृत्रिम गर्भाधान भी किया। सभी पशुपालकों को निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस मौके पर बुढ़ाना के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मंशाराम गौतम भी चिकित्सकों की टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण कविंद्र, हरपाल सिंह, राज सिंह, दिनेश मुखिया, सोनू, मगनवीर, संजय कुमार, पंकज, प्रवीण, राजेंद्र सिंह व डॉ. अरविंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।