फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15th finance proposals prepared without informing the chairperson

चेयरपर्सन के बिना बताए 15वें वित्त के प्रस्ताव तैयार

Tue, 12 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
15th finance proposals prepared without informing the chairperson
मुजफ्फरनगर। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगरपालिका परिषद् को प्राप्त करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से शहरी क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर इस बार भी भारी खींचतान नजर आ रही है। इस मामले में विकास प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए डीएम ने बैठक बुलाई, चेयरपर्सन को बिना बताए ही पालिका के जेई निर्माण ने विकास प्रस्ताव सीधे दे दिए, जिसको लेकर नाराजगी बनी रही।
विज्ञापन

शहर के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट प्राप्त हुई है। इस धनराशि से नाली और सड़कों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसमें नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन की संस्तुति पर विकास प्रस्ताव तैयार किए गए। सूत्रों का कहना है कि उनकी सूची पर ऐतराज हुआ और उसको बदल दिया गया। बाद में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर पालिका के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने इस सूची को तैयार कराया। इसमें कुछ सड़कों की जांच भी कराई गई। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पालिका के जेई निर्माण कपिल कुमार के द्वारा एक जनप्रतिनिधि के कहने पर कुछ वार्डों की सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार कराकर सीधे ही जिला प्रशासन को भेज दिए गए। इसके लिए पालिका चेयरपर्सन को भी जानकारी नहीं दी गई। डीएम ने पालिका के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान करने के लिए कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर मीटिंग बुलाई, जिसमें चेयरपर्सन को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन नाराजगी के चलते पहले तो उन्होंने इस बैठक में जाने से मना किया। मगर बाद में वह इस मीटिंग में शामिल हुई। डीएम चंद्रभूषण को भी अपनी आपत्ति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की तैयारी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में बोर्ड बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगले दो तीन दिनों में एजेंडा जारी करने की संभावना है। इसके लिए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने ईओ हेमराज सिंह को आदेश जारी करते हुए बोर्ड मीटिंग के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव तैयार कराने और जल्द से जल्द एजेंडा तैयार करते हुए अनुमोदन के लिए उनके सामने प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed