फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू कार्यकर्ता ने जेई से मारपीट की

भाकियू कार्यकर्ता ने जेई से मारपीट की

Fri, 28 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता ने जेई से मारपीट की
भाकियू कार्यकर्ता ने जेई से मारपीट की
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। एसडीएम कार्यालय में भाकियू कार्यकर्ता ने पीडब्लूडी के जेई के साथ मारपीट की। अधिकारियों ने कहा कि जेई के तहरीर देने पर भाकियू कार्यकर्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को भाकियू का धरना समाप्त होने के बाद गांव निरगाजनी के कार्यकर्ताओं की समस्या को लेकर तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी उनको लेकर एसडीएम से मिलने के लिए गए उनके कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय में वहां पहले से ही मौजूद पीडब्लूडी के अधिकारी एई शिवकुमार, एसडीओ रजनीश गुप्ता व जेई गौरव बैठे हुए थे। पीडब्लूडी के अधिकारी भी गांव बेलड़ा से निरगाजनी तक बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीणों द्वारा रुकवा दिए जाने की समस्या का समाधान कराने के लिए एसडीएम से मिलने के लिए उनके कार्यालय में आए हुए थे। उसी दौरान निरगाजनी के ग्रामीणों ने सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप जेई पर लगाया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। भाकियू कार्यकर्ता ने एसडीएम अजय कुमार और सीओ सोमेंद्र नेगी की मौजूदगी में जेई के साथ मारपीट कर दी, जिसको लेकर कार्यालय में हंगामा मच गया। भाकियू के अन्य कार्यकर्ताओं ने जेई से मारपीट करने वाले युवा कार्यकर्ता को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इस मामले को लेकर कार्यालय में काफी देर तक हंगामा होता रहा। बमुश्किल माहौल शांत हो सका। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से चले गए।
विज्ञापन


तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज होगा
एसडीएम अजय कुमार व सीओ सोमेंद्र नेगी का कहना है कि कहा कि अगर जेई द्वारा मारपीट करने के मामले में तहरीर दी जाती है तो भाकियू कार्यकर्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई नौकरी छोड़ने की बात कहकर चले गए
पीडब्लूडी के जेई गौरव मारपीट की घटना को लेकर बड़े आहत दिखाई दिए और वे नौकरी छोडऩे की बात कहकर तहसील से चले गए। विभागीय अधिकारियों ने भी जेई के साथ हुई मारपीट की घटना पर दुख प्रकट किया है।


अध्यक्ष ने घटना को शर्मनाक बताया
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी ने जेई के साथ की गई मारपीट को शर्मनाक घटना बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार करने की यूनियन छूट नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed