{"_id":"5d0fc4668ebc3e6cae649e8e","slug":"15613143894-muzaffarnagar-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
मुजफ्फरनगर। अमूल चैरिटेबिल हेल्थ सेंटर की ओर से फेफड़ों एवं श्वांस के मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया तथा उन्हें उपचार से संबंधित परामर्श दिया गया। करीब 192 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया।
स्व. इलमचंद शर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में हृदय एवं श्वांस रोग विशेषज्ञ डा. एसकेडी भारद्वाज, डा. हिमांशु कुमार, डा. हुजूर आलम ने 192 मरीजों का परीक्षण किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उत्तम स्वास्थ्य ही उत्तम जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की आवश्यकता को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया था। महामृत्युंजय सेवा मिशन के अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने कहा कि सेवा सर्वाधिक पुण्य कर्म है। गरीबों की सेवा करने से इस लोक तथा परलोक में कल्याणकारी होता है। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, सुजीत शर्मा उर्फ बिट्टू की ओर से शीतल पेय का शिविर लगाया गया। इस अवसर पर डा. प्रदीप शर्मा, अनिता शर्मा, नीरू शर्मा, चिन्मय कौशिक, गाया शर्मा, अंकिता शर्मा, दिव्यांश शर्मा, राघव शर्मा, डा. वासु, दीप्ति शर्मा, आंचल आदि मौजूद रहीं।