{"_id":"5d0935a18ebc3e0594555f8e","slug":"156088462810-muzaffarnagar-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी व एसडीएम ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी व एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के न आने के कारण एसएसपी सुधीर कुमार और एसडीएम दीपक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चार समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही लंबित पड़ी समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
सबसे अधिक समस्याऐं बिजली विभाग की आई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कुल 41 समस्याओं में से 4 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान बिटावदा गांव की संगीता सहरावत पत्नी वीरेंद्र कुमार ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर दूसरे पक्ष से रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उसने अधिकारियों से अपने चक की पैमाइश करवाने की मांग की। सफीपुर पट्टी के कई ग्रामीणों ने अपनी बस्ती में पीने के पानी की गंभीर समस्या बताते हुए हैंडपंप लगवाने की मांग की। इस मौके पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार किसानों के राजस्व रिकार्ड में हुई गलतियों को ठीक करवाकर उनकी खतौनी की नकल किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराई गई। एसएसपी ने कहा कि लंबित पड़ी शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी तुरंत निस्तारण करवाएं। निस्तारण न होने पर अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इस मौके पर चकबंदी विभाग के प्रभारी अधिकारी कुमार भूपेंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद व तहसीलदार मनोज कुुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।