{"_id":"5d0931bb8ebc3e124660cf4e","slug":"15608836291-devband-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ नगरपालिका की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ नगरपालिका की छापामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगरपालिका ने की छापामारी
देवबंद (सहारनपुर)। शासन द्वारा प्रतिबंधित की गई प्लास्टिक पॉलिथीन के खिलाफ मंगलवार को नगरपालिका की टीम ने जोरशोर से अभियान चलाया। छापामारी में आठ किलो पॉलिथीन जब्त कर संबंधित दुकानदारों से करीब 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर छापामारी अभियान चलाया गया है। टीम ने नेचलगढ़ और रेलवे रोड बाजार में छापामारी करते हुए आठ किलो प्लास्टिक पॉलीथिन जब्त कर संबंधित दुकानदारों से 1600 रुपये जुर्माना भी वसूला। वहीं, छापामारी अभियान के चलते दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदारों ने तो टीम के आने की भनक लगते ही अपनी दुकानों पर रखी पॉलिथीन को गायब कर दिया। जिससे वह प्रशासन की जुर्माना वसूल कार्रवाई से बच गए।
ईओ ने बताया कि प्लास्टिक पॉलिथीन पर शासन ने प्रतिबंध लगा रखा है, बावजूद इसके दुकानदार इन पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभियान निरंतर जारी रहेगा। यदि किसी दुकानदार के यहां से पॉलिथीन जब्त होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापामारी टीम में विक्रम सिंह, चंद्रशेखर, सुंदर, आरिफ, अशोक, प्रकाश आदि शामिल रहे।