{"_id":"5d0541ef8ebc3e2e62587f84","slug":"156062563612-devband-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग
देवबंद। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने शनिवार को थाना दिवस में अधिकारियों को ज्ञापन देकर नगर के बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह के नेतृत्व में एसपी (देहात) विद्यासागर मिश्र एवं तहसीलदार कमलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि तंग बाजारों में ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ रही है, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं ला रही है। जबकि ई-रिक्शों के चलने से अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। जिससे जाम की समस्या बन रही है। दूसरे लड़ाई झगड़े की नौबत तक आ जाती है। इसलिए ई-रिक्शों का बाजारों में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही अतिक्रमण पर भी सख्ती किए जाने की मांग की गई। बता दें कि मंच पूर्व में भी इस बाबत अधिकारियों को ज्ञापन दे चुका है। एसडीएम और एआरटीओ ने कुछ दिन पहले अभियान चलाकर बिना नंबर की बाजारों में दौड़ रही करीब तीन दर्जन से अधिक ई-रिक्शों को सीज किया था। बावजूद इसके ई-रिक्शा वाले बाजारों में घुसकर प्रशासन की कार्रवाई को ठेंगा दिखा रहे हैं। उन पर प्रशासन की कार्रवाई का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। अधिकारियों ने मंच सदस्यों को कार्रवाई की आश्वासन दिलाया है। इस मौके पर अंसार मसूदी, हाजी मो. हनीफ, रामकला सैनी, आजम, विजय बजाज आदि रहे।