{"_id":"5d0540fc8ebc3e2e62587f31","slug":"15606253933-devband-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम प्रसाद बिस्मिल को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम प्रसाद बिस्मिल को याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम प्रसाद बिस्मिल को याद किया
देवबंद। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को हिंदू साम्राज्य दिवस की वर्षगांठ के साथ ही शहीद राम प्रसाद बिस्मिल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देश और समाज के प्रति बिस्मिल के योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि 16वीं शताब्दी में जब मुगलों ने छलकपट से देश के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया था, तब वीर मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज ने उनसे लोहा लेते हुए अपना एक अलग हिंदू प्रांत स्थापित किया। उनके राज्याभिषेक के दिन ही हम आज हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में वर्षगांठ मना रहे हैं। अमरीश त्यागी ने कहा कि देश में पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और केरल जैसे राज्यों में 16वीं शताब्दी के हालात पैदा हो गए हैं। इसलिए आज देश को वीर शिवाजी जैसी महान आत्मा की आवश्यकता है ताकि इन ताकतों का मुकाबला किया जा सके।
महिला मोर्चा प्रभारी शुभलेश शर्मा और डा. कांता त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीर शिवाजी का प्रतिरूप मानते हुए उनके साथ हिम्मत से खड़े रहने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता, अरुण गुप्ता, लच्छीराम कश्यप, मंजू शर्मा, कुसुम गुप्ता, श्याम चौहान, पवन धीमान, सचिन शर्मा, अभिषेक मित्तल, आशीष शर्मा, राकेश धीमान, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।