{"_id":"5d03ee9b8ebc3e4e20240f3b","slug":"15605387695-khatauli-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गन्ना भुगतान के लिए करें मिल नीलाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गन्ना भुगतान के लिए करें मिल नीलाम’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गन्ना भुगतान के लिए करें मिल नीलाम’
खतौली। भाकियू की पंचायत में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि सरकार कर्ज को लेने के लिए किसानों की जमीन को नीलाम कर रही है। ऐसे में सरकार को किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने के लिए शुगर मिलों को भी नीलाम करना चाहिए। पंचायत में तिसंग बावना मंच को छोड़कर भारतवीर आर्य अपने 30 साथियों के साथ भाकियू में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने सभी को भाकियू की सदस्यता ग्रहण कराते हुए भारतवीर आर्य को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया।
मोहल्ला शिवपुरी स्थित एक स्कूल में आयोजित पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुगर मिल तितावी, खाईखेड़ी, बुढ़ाना व रोहाना पर किसानों का हजारों करोड़ों गन्ना भुगतान बकाया है। मगर सरका इन शुगर मिलों पर कार्रवाई करने से डर रही है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुमति लेकर डीएम कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी, जब तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलता। डीएम कार्यालय की तालाबंदी रहेगी। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष भारतवीर आर्य ने कहा कि खतौली शुगर मिल के गंदे नाले के कारण क्षेत्र का पानी व फसल खराब हो रही है। शुगर मिल ने अगर गंदे नाले की खुदाई नहीं कराई तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में कपिल सोम, मास्टर महकार सिंह, विपिन, अशोक, विदेश राणा, प्रवेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।