{"_id":"5d03e6ca8ebc3e1c7328512e","slug":"156053676819-devband-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल जली, अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल जली, अफरा-तफरी मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल जली, अफरा-तफरी मची
देवबंद (सहारनपुर)। सहकारी गन्ना समिति के समीप रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के केबल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कराते हुए केबल में लगी आग को पानी व रेत डालकर बुझाया। आग लगने का कारण भीषण गर्मी होना बताया जा रहा है।
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सहकारी गन्ना समिति कार्यालय के निकट रखे बिजली के ट्रांसफार्मर की केबल देखते ही देखते जलने लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत विभाग और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने पानी व रेत आदि डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया। बता दें कि आग से सिर्फ केबल ही जलकर राख हुई है। यदि ट्रांसफार्मर आग पकड़ लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एक्सईएन अनिल गर्ग ने बताया कि भयंकर गर्मी के चलते तारों में आग लगी है। जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। वहीं, मरम्मत कार्य चलने के कारण घंटों रेलवे रोड समेत अन्य क्षेत्रों की बत्ती बाधित रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।