{"_id":"5d029a27bdec226d80418ea5","slug":"15604516131415-muzaffarnagar-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से 15 घंटे गुल रही चरथावल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से 15 घंटे गुल रही चरथावल की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 घंटे गुल रही चरथावल में बिजली आपूर्ति
चरथावल। आंधी और तेज हवाओं के बाद चरथावल की लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति चालू हो पाई। तीन दिन से रोजाना रात को आपूर्ति गुल होने से क्षेत्रवासी परेशान है।
गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों में आक्रोश है। सोमवार से पूरी-पूरी रात आपूर्ति गुल रहने से लोगों को गर्मी में रात काटनी पड़ रही है। बुधवार रात आठ बजे गुल आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे चालू हो पाई। अकसर आपूर्ति ठप रहने से पेयजल समस्या भी दिक्कत बढ़ा रही है। दरअसल, शामली जनपद के जलालाबाद बिजलीघर से चरथावल लाइन जर्जर हालत में है। हवा का मामूली झोंका हो, आसमान में बादल मंडराने लगें या फिर बूंदाबांदी हो जाए, चरथावल समेत दर्जनभर गांवों की लाइन में फाल्ट आना निश्चित है। हर किसी की जुबां पर यही जुमला रहता है कि अब रात में बिजली नहीं आएगी। दवा कारोबारी सुशील कश्यप, विपुल गर्ग, असलम त्यागी, दिनेश कुमार कहते हैं कि जब से जलालाबाद से आपूर्ति मिलने से बरसात के दिनों भी आपूर्ति गायब रहना आम बन चुका है। एसडीओ जयप्रकाश यह कहकर पल्ला झाड़ लेते है कि आंधी या हवाओं में फाल्ट आ ही जाता है।