{"_id":"5d029a1abdec226d9a1acd68","slug":"156045160013-muzaffarnagar-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदाओं से निपटने को पहले से करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदाओं से निपटने को पहले से करें तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने कहा कि बरसात में हर वर्ष बहुत से क्षेत्र बाढ़ एवं जलप्लावन से प्रभावित होेते हैं जिससे फसलों के साथ संपत्ति की भी क्षति होती है। इसलिए पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर सूखा, आंधी, तूफान व बाढ़ जैसी आपदा तथा से निपटने के लिए पहले से तैयारी कर लें।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम ने सिंचाई विभाग को पूर्व में आई बाढ़ या अन्य किसी आपदा वाले क्षेत्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। बाढ़ चौकियों और केंद्रों की स्थापना की जाएं। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में विद्युत विभाग व सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण करें। पशुओं के लिए भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाएं। दवाइयों व एंबुलेंस की उपलब्धता, नाव व बोट आदि की व्यवस्था पहले ही कर लें। एएसपी देहात आलोक शर्मा ने निर्देश दिए कि बाढ़ संभावित गांवों में प्रोजेक्टर के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।