फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपाइयों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

भाजपाइयों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Fri, 14 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका
भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला फूंका
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पश्चिम बंगाल में भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की मौत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन मांग की है।

भाजपा नेता शिवकुमार राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले को आग के हवाले किया। बाद में कार्यकर्ताओं की बैठक में शिवकुमार राणा ने कहा कि ममता सरकार हिटलरशाही रवैया अपनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। चुनाव में मिली हार के बाद वह बुरी तरह से बौखला गई है। वहां भाजपा, संघ और हिंदूवादी नेताओं की साजिश के तहत हत्याएं कराई जा रही हैं ताकि बंगाल के अंदर से हिंदू समाज होकर पलायन करने को मजबूर हो सके। अंकित राणा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने तथा वहां पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने बंगाल में ठोस कार्रवाई नहीं की तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन को मजबूर होगा। इस मौके पर अमित गुर्जर, राहुल त्यागी, राजेश कुमार, अमित त्यागी, सादिक, जौनी, अंकुर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed