फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपाइयों ने की पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग

भाजपाइयों ने की पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Thu, 13 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने की पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग
पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन

देवबंद। भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद संघ और भाजपा समर्थित लोगों की साजिश के तहत हत्याएं करा रही है।

शिक्षक नगर बैठक में गजराज सिंह राणा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। प्रदेश में अराजकता के चलते ममता सरकार के अधीन प्रशासनिक मशीनरी और टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा व संघ के लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी अपना दीमागी संतुलन खो चुकी हैं। भगवान श्री राम का नाम लेने पर भी महिलाओं से लेकर युवाओं को जेल भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार राजनीतिक हिंसा का संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करे। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. सुखपाल सिंह और नगर महामंत्री अरुण गुप्ता ने कहा कि संविधान की हत्या करने वाले ममता बनर्जी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। अगर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का सिलसिला नहीं रुका तो भाजपा मुंह तोड़ जवाब देगी। इस मौके पर शुभमराज सिंघल, विकास पुंडीर, अर्जुन सिंघल, राहुल त्यागी, मनोज शर्मा, दीपक त्यागी, शुभलेश शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, प्रवीण गोयल और ईशान गौड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed