{"_id":"5873dd1e4f1c1b5e2aba9121","slug":"156-sensitive-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"156 संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
156 संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग मार्च करती फाेर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में जिले के 156 संवेदनशील बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स की व्यवस्था रहेगी। दिव्यांगों के लिए वोट डालने की अलग व्यवस्था की जाएगी। चुनाव को लेकर संवेनशील और अति संवेदनशील बूथों का चयन किया गया है। कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने जिले के समस्त आरओ, एआरओ, सीओ, एसओ की बैठक ली। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन करना होगा। विधानसभावार संवेदनशाील बूथों के बारे में ब्यौरा लिया गया। विधानसभा बुढ़ाना में 26 बूथ, चरथावल में 16 बूथ, पुरकाजी में 27 बूथ, मुजफ्फरनगर में 24 बूथ, खतौली में 15 बूथ तथा मीरापुर में विधानसभा में संवेदनशील बूथों की संख्या 48 बताई गयी है। एसएसपी ने कहा कि जनपद की सभी छह विधानसभा में 156 बूथ संवेदनशील है, इन पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
इसके अलावा पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ ही मतदान कराया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो मुचलका पाबंद है उन पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। डीएम ने सभी आरओ को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के कोई भी चुनाव संबंधी कार्यक्रम नही होना चाहिए। कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।