फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   साफ-सफाई नहीं की तो, खराब हो सकती है वार्षिक चरित्र प्रविष्टि

साफ-सफाई नहीं की तो, खराब हो सकती है वार्षिक चरित्र प्रविष्टि

Thu, 30 May 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
साफ-सफाई नहीं की तो, खराब हो सकती है वार्षिक चरित्र प्रविष्टि
मुजफ्फरनगर। जिले में सफाई व्यवस्था को सुचारु और सुदृढ़ करने के लिए डीएम ने इसे अधिकारियों और कर्मचारियों की चरित्र पंजिका से जोड़ दिया है। दफ्तरों में सफाई नहीं होने पर वार्षिक चरित्र प्रविष्टि खराब हो सकती है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यालयों के अंदर व आसपास सफाई का कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। कार्यालयों की बाहरी दीवारों पर तमाम विज्ञापन लिख दिए जाते हैं। सभी कार्यालय प्रमुखों का दायित्व है कि वे इस प्रवृत्ति को रोकें तथा सरकारी संपत्ति पर विज्ञापन आदि करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करें। कार्यालयों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने व सफाई के प्रति सकारात्मक संदेश देने के लिए एक व्यवस्था अपनाई जाएगी। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली स्वमूल्यांकन रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया जाए कि उनके द्वारा साफ-सफाई के संबंध में क्या-क्या प्रयास किए गए हैं। अधिकारी कर्मचारी की प्रविष्टि में इस बिन्दु का विशेष रूप से अंकन किया जाएगा। जनपद स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थों को दी जाने वाली वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि जो उनकी चरित्र पंजिका में चस्पा की जाती है, में भी इसका उल्लेख विशेष रूप से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed