{"_id":"5ceed365bdec22075c117e67","slug":"15591556043-khatauli-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में कूदी मेरठ की महिला का शव सलावा झाल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में कूदी मेरठ की महिला का शव सलावा झाल में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। गंगनहर में कूदी महिला का शव पांच दिन में मेरठ की सलावा झाल में मिला। महिला का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला मेरठ के कंकरखेड़ा में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। पति मेरठ के एक हॉस्पिटल में नौकरी करता था। उसका कंकरखेड़ा के रहने वाले शुभम के साथ अनैतिक संबंध थे। कंकरखेड़ा के गांव नंगलाताशी के रहने वाले टैंपू चालक अनुज प्रजापति ने महिला के प्रेमी के साथ अश्लील फोटो सोशल साइट पर वायरल कर दिए थे। महिला के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फोटो वायरल करने की रंजिश में 23 मई को सुंदर नगर में चालक की हत्या कर दी थी। चालक हत्याकांड में शामिल महिला के प्रेमी शुभम सहित पांचों आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने 24 मई की देर रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। चालक और पांचों आरोपी आपस में दोस्त थे। प्रेमी के संग अश्लील फोटो वायरल होने से महिला बेहद आहत हुई थी। 25 मई को मेरठ से अपने चार साल के पुत्र को लेकर खतौली पहुंची। जहां उसने गंगनहर में बेटे के साथ छलांग लगा दी। लोगों ने बालक को बचा लिया था, जबकि महिला पानी में डूब गई थी। बुधवार को महिला का शव मेरठ के सलावा झाल में अटका हुआ मिला।