फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वाहन का चालान करने पर भाकियू तोमर का हंगामा

वाहन का चालान करने पर भाकियू तोमर का हंगामा

Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
वाहन का चालान करने पर भाकियू तोमर का हंगामा
वाहन का चालान करने पर भाकियू तोमर का हंगामा
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। डग्गामार वाहन का चालान करने पर भाकियू तोमर के नेताओं ने एआरटीओ कार्यालय पर हंगामा किया। वे बिना जुर्माना जमा किए ही वाहन को छोड़ने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जुर्माना जमा कराने के बाद ही वाहन को जाने दिया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन प्रवीण मिश्रा ने चेकिंग के दौरान रुड़की चुंगी पर डग्गामारी कर रही मैक्स गाड़ी का चालान कर वाहन को कब्जे में ले लिया। इसका पता लगने पर भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर अन्य पदाधिकारियों के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने एआरटीओ प्रशासन राजीव बंसल ने बिना जुर्माना जमा कराए ही वाहन को छोड़ने की मांग की। एआरटीओ प्रशासन ने एआरटीओ प्रवर्तन प्रवीण मिश्र को भी कार्यालय बुला लिया। भाकियू तोमर के नेताओं ने वाहन को छुड़ाने के लिए जमकर हंगामा किया। इस पर एआरटीओ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ हरीश भदौरिया व शहर कोतवाल एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने किसान नेताओं से बात की तथा हंगामा शांत कराया। बाद में 5700 रुपये का चालान शुल्क जमा करने के बाद ही वाहन को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed