{"_id":"5ce98b79bdec2206ff5a6ee9","slug":"155880951414-khatauli-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों का आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने में प्रदर्शन
जानसठ। ग्रामीणों ने दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो माह पूर्व गांव में लगे मेले मेें गांव निवासी महिला अपनी पांच वर्षीय बच्ची के साथ मेला देखने आई थी। इसी दौरान उसके साथ दुराचार की घटना हुई थी। बच्ची के पिता ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पड़ताल करने पर किसान के यहां काम करने वाले बिहार निवासी का नाम सामने आया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। ग्रामीणों ने शनिवार को थाने में प्रदर्शन कर आरोपी को गिरफ्तार करने व गांव के एक और आरोपी युवक का नाम मुकदमे में शामिल करने की मांग की है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा सहित आसपास के जिलों के अलावा बिहार प्रांत तक दबिश दी गई है तथा आरोपियों के पोस्टर आसपास के जिलों और रेलवे स्टेशनों पर एसएसआई सुरेश कुमार द्वारा लगवाए गए हैं, जिससे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हो सके। इंस्पेक्टर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी व अन्य युवक का नाम मुकदमे में शामिल करने के लिए जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।