{"_id":"5ce83b44bdec22076e31b1cc","slug":"15587234473-muzaffarnagar-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बावजूद जिले में गिरा भाजपा का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बावजूद जिले में गिरा भाजपा का ग्राफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर जीत के बाद भी जिले में भाजपा का ग्राफ गिर गया है। गठबंधन के मुकाबले जिले में भाजपा 53499 मतों से पीछे रही है। विधानसभा की चार सीटों पर यहां भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा, जबकि दो विधानसभा पर जीत दर्ज करने में सफल रही। जिले की चार विधानसभा मुजफ्फरनगर और दो विधानसभा बिजनौर संसदीय सीट में आती है।
भाजपा ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भले ही जीत का परचम लहरा दिया है, लेकिन जिले में भाजपा का ग्राफ गिरा है। जिले की छह विधानसभा में से चार विधानसभा बुढ़ाना, खतौली, शहर और चरथावल मुजफ्फरनगर लोकसभा में आती है। दो विधानसभा पुरकाजी और मीरापुर बिजनौर लोकसभा में आती है। बीजेपी का मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर महा गठबंधन के घटक दल रालोद से और बिजनौर में बसपा से मुकाबला हुआ। बिजनौर लोकसभा की दोनों विधानसभा पुरकाजी व मीरापुर पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। गठबंधन के मलूक नागर मीरापुर में बीजेपी के भारतेंद्र से 29131 मतों से जीते और पुरकाजी में उनकी जीत 19441 मतों से रही। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा में गठबंधन को 17255 मतों और चरथावल में 16380 मतों से बढ़त मिली। चारों विधानसभा में भाजपा, गठबंधन से 82207 मतों से हारी। भाजपा की दो विधानसभा क्षेत्रों में जीत हुई, इनमें मुजफ्फरनगर में 14376 मतों से और खतौली में 14332 मतों से रही। दोनों विधानसभा में कुल 28708 मतों से भाजपा जीती। सभी छह सीटों के हार-जीत के योग में भाजपा विपक्ष से 53499 मतों से पीछे रही। इन समीकरणों के बीच मुजफ्फरनगर लोकसभा में भाजपा की जीत बड़े मायने रखती है।
लोकसभा की चारों सीटों के योग में कम वोट मिले भाजपा को
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा की चारों विधानसभा शहर, खतौली, चरथावल और बुढ़ाना में मिले कुल वोटों के योग में रालोद से बीजेपी 4927 मत पीछे रही। मेरठ जिले की सरधना विधानसभा में 7127 मतों की जीत से भाजपा आगे आई। पोस्टल बैलेट मिलाकर जीत 6526 तक पहुंची।
विज्ञापन
मीरापुर में भाजपा की सबसे बड़ी हार
मुजफ्फरनगर। भाजपा की सबसे बड़ी हार मीरापुर विधानसभा में हई है। मीरापुर में भाजपा को बसपा ने 29131 मतों से पराजित किया। हार में दूसरे नंबर पर भाजपा पुरकाजी में रही, यहां उसे बसपा से 19441 मतों से हार का मुहं देखना पड़ा। बुढ़ाना में तीसरे नंबर की हार हुई, यहां रालोद की भाजपा पर 17255 की बढ़त रही। हार में चौथे नंबर पर चरथावल रही, जिसमें रालोद ने बीजेपी को 16380 मतों से हराया।