{"_id":"5ce83b41bdec22070d45a664","slug":"15587234431-muzaffarnagar-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बूंदाबांदी से कम हुई गरमाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बूंदाबांदी से कम हुई गरमाहट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदाबांदी से आई गर्मी में कमी
मुजफ्फरनगर। आंधी और बूंदाबांदी के बाद मौसम बदल गया। कई दिन से भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिली। मौसम शुक्रवार दोपहर हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और शाम तक ठंडक बनी रही। तापमान में भी लगभग नौ डिग्री तक की गिरावट आई। बादल छाए रहने से और भी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बृहस्पतिवार रात आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई। लेकिन आंधी के कारण तापमान में कमी आ गई। शुक्रवार सुबह भी आंधी का असर था। तेज हवा चल रही थी। दोपहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर तक अच्छी बौछार हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.9 तथा न्यूनतम 24.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। शाम को भी बादल छाए हुए थे। इससे आगे भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में इस बदलाव से कई दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी से निजात मिली है। हालांकि लोग तेज बारिश की उम्मीद कर रहे थे, जो पूरी नहीं हो सकी।