फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ईदगाह में 8.15 होगी ईद की नमाज, एक आदमी का फितरा 32 रुपये तय

ईदगाह में 8.15 होगी ईद की नमाज, एक आदमी का फितरा 32 रुपये तय

Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ईदगाह में 8.15 होगी ईद की नमाज, एक आदमी का फितरा 32 रुपये तय
एक आदमी का फितरा 32 रुपये तय
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। ईदगाह वक्फ कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8.15 बजे अदा कराई जाएगी। कमेटी सदस्यों ने ईद की नमाज के लिए ईदगाह के आसपास सफाई व्यवस्था कराए जाने को लेकर पालिकाध्यक्ष को पत्र भी भेजा है।
शुक्रवार को मुस्लिम फंड ट्रस्ट में आयोजित ईदगाह वक्फ कमेटी की बैठक में कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि इस बार एक आदमी का सदका-ए-फितर 32 रुपये होगा। ईदगाह में ईद की नमाज का वक्त सुबह सवा आठ बजे का रखते हुए कमेटी ने यह निर्णय भी लिया कि जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी ईद की नमाज अदा कराएंगे। जबकि इससे पूर्व दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी बयान करेंगे। बताया कि मौसम खराब होने की दशा में ईद की नमाज एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में अदा की जाएगी। इसके लिए दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी को पत्र भेज दिया गया है। इसके साथ ही ईद की नमाज को लेकर पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी को एक पत्र भी भेजा गया। जिसमें ईदगाह व उसके आसपास की सफाई, नमाजियों की वुजू के लिए पानी की टोंटियां, पानी के टैंक, गाड़ियों की पार्किंग आदि की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि ईद की नमाज का वक्त और फितरे की जानकारी लोगों को देने के लिए कम से कम तीन दिनों तक नगर क्षेत्र में एलान कराया जाएगा। इस मौके पर कारी उस्मान मंसूरपुरी, मौलाना सुफियान कासमी, सुहैल सिद्दीकी, मौलवी अनस सिद्दीकी, इनाम कुरैशी, अदील सिद्दीकी, उमैर उस्मानी, नवाब अलादीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्या होता है सदका-ए-फितर
देवबंद। गरीबों को ईद की खुशी में बराबर शामिल करने के उद्देश्य से सदका-ए-फितर निकाला जाता है। सदका-ए-फितर उस व्यक्ति पर वाजिब होता है जो मालदार हो। लेकिन अगर कोई व्यक्ति हैसियत न होने के बावजूद सदका-ए-फितर अदा करता है तो उसको अल्लाह सवाब से मालामाल करेगा। अल्लाह का हुक्म है कि ईद की नमाज से जितनी जल्दी हो सके सदका-ए-फितर अदा कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed