{"_id":"5ce6f781bdec220770317a08","slug":"15586405646-muzaffarnagar-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर और पुरकाजी में चलती रही उठापटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर और पुरकाजी में चलती रही उठापटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा सीट के मीरापुर और पुरकाजी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और बसपा प्रत्याशी के बीच खूब उठापटक चली। मुुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से अलग हो रही इन दोनों विधानसभाओं में पड़े वोटों की गिनती काफी धीमी गति से हुई।
नवीन मंडी में मतगणना स्थल पर मीरापुर और पुरकाजी विधानसभा सीटों पर पड़े वोटों की गिनती के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इन दोनों सीटों पर किसी की निगाह नहीं थी। हर कोई मुजफ्फरनगर सीट का ही हाल जानने की कोशिश में जुटा था। इन दोनों विधानसभा सीटों पर मतगणना का काम भी काफी धीमी गति से चला। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे के बाद दोनों सीटों के वोटों की घोषणा की गई। मीरापुर में अंतिम राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी को 2885 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह को 87772 और बसपा प्रत्याशी मलूक नागर को 116903 वोट मिले। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 211892 वोट पड़े थे। पुरकाजी विधानसभा सीट पर 19 वें राउंड तक बसपा प्रत्याशी मलूक नागर बढ़त बनाए हुए थे। इस राउंड तक उन्हें कुल 77570 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के भारतेंद्र सिंह को 67228 तथा कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी को 2507 वोट मिले थे। इसके बाद भी देर रात तक मतगणना का काम चलता रहा।