फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना

Fri, 24 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल पर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतगणना स्थल के चारों ओर छह बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था। नवीन मंडी में केवल अफसर, मतगणना कर्मी व मीडिया कर्मियों को ही जाने दिया गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतों की गिनती के लिए सुबह करीब 6.30 बजे से ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मतगणना स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी संभाल चुका था। मतगणना स्थल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरी तरह से सील किया गया था। चारों ओर छह बैरियर लगाए गए थे। इन बैरियर से केवल अफसरों, मतगणना कर्मियों व मीडिया को ही नवीन मंडी स्थल की ओर एंट्री दी गई। अन्य किसी भी व्यक्ति या वाहन को मतगणना स्थल के आसपास भी फटकने तक नहीं दिया गया। सभी बैरियर से करीब सौ मीटर की दूरी से ही वाहनों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया था। एसपी सिटी सतपाल अंतिल खुद पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथों में लिए हुए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे आईजी सहारनपुर रेंज शरद सचान और मंडलायुक्त ने भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, शहर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाए जाने के चलते एहतियातन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed