{"_id":"5ce6f4c4bdec22076402929d","slug":"155863986313-khatauli-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारों की भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल
खतौली। हाईवे पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में कार में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के पास रहने वाले नीरज छाबड़ा पुत्र धनप्रकाश छाबड़ा अपनी पत्नी सुमन छाबड़ा, बहनोई राजू व भतीजा शुभम को अपनी कार में लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे हरिद्वार में घूमने के लिए जा रहा थे। इस दौरान हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर पीछे से तेजी से आ रही होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दंपती सहित चारों लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बाल बाल बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। कार सवार लोग घायलों को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे, जहां पर घायलों का उपचार कराया गया। इस हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।